CG: आईटीआई एवं पालिटेक्नीक कॉलेज के छात्रों ने किया रक्तदान…

              बीजापुर: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, बीजापुर के सौजन्य से जिला अस्पताल के मेडिकल युनिट द्वारा 31 जनवरी 2023 को शासकीय पॉलीटेक्निक, बीजापुर एवं शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर के छात्रों द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर में किया गया। जिसमें संस्था के छात्रों द्वारा कुल 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइयटी के जिला समन्वयक श्री नर्वेद सिंह एवं शासकीय पॉलीटेक्निक से श्री सुरेन्द्र कुमार मण्डावी, श्री चितरंजन लाल, सुश्री तन्वी सोनकेशरी, श्री नवीन कुमार साहू, श्री पी संदीप एवं आईटीआई से श्री बालकृष्ण दिल्लीवार, श्री सत्येन्द्र देवांगन, श्री शशिकांत गुप्ता, श्री राजकुमार यादव एवं श्री कौशल पांडे उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories