CG: अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

            • मुख्यमंत्री से गोधन न्याय योजना के हितग्राही के पुत्र ने की मुलाकात

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज के छात्र श्री आलोक सिंह से कहा कि अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो। श्री आलोक ने मुख्यमंत्री से आज विधानसभा में मुलाकात की। श्री आलोक सिंह गोधन न्याय योजना के हितग्राही मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के निवासी श्री संतोष सिंह के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री ने श्री आलोक को मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई के लिए एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की तत्काल स्वीकृति दी। श्री बघेल ने श्री आलोक को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री विनय जायसवाल उपस्थित थे। श्री संतोष पशुपालक हैं। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर 3 लाख 25 हजार प्राप्त किए थे, जिससे अपने सुपुत्र श्री आलोक को राजस्थान के कोटा में नीट परीक्षा की कोचिंग कराई थी। वहां से उपयुक्त मार्गदर्शन के पश्चात उनके सुपुत्र ने मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा ’नीट’ उत्तीर्ण कर ली और वे आज कांकेर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। 


                          Hot this week

                          रायपुर : शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

                          मुख्यमंत्री श्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड...

                          Related Articles

                          Popular Categories