CG Surajpur News : छत्तीसगढ़ में MP के शख्स को हाथियों ने मार डाला, पहले ग्रामीण को जमीन पर पटका; फिर पैरों से रौंद दिया

              सूरजपुर: जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में शनिवार शाम जंगल के रास्ते मध्यप्रदेश लौट रहे ग्रामीण को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। रविवार को ग्रामीण का क्षत-विक्षत शव दलदली जंगल में मिला है।

              ग्रामीण की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसे परिजन खोजते हुए जंगल में पहुंचे तो उसका शव पड़ा मिला। शव देखकर स्पष्ट हुआ कि हाथियों ने उसे पटक दिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है।

              सिंगरौली का रहने वाला था मायाराम

              जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत ग्राम मलगो निवासी मायाराम नाई (55) पिछले कुछ दिनों से घर से गायब हो गया था। उसकी मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब थी।

              जंगल में मौजूद है हाथियों का दल

              जंगल में मौजूद है हाथियों का दल

              शुक्रवार 16 फरवरी को वह मोहरसोप में देखा गया तो परिजनों को सूचना मिली। परिजन उसे ढूंढते हुए शनिवार को चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम मोहरसोप आए थे। मोहरसोप में नहीं मिलने पर परिजन उसे खोजते हुए जंगल में पहुंचे।

              कुचला हुआ मिला शव
              परिजनों को जंगल में मायाराम का शव कुचला हुआ मिला। इसकी सूचना मोहरसोप पुलिस चौकी को दी गई। रविवार को ओड़गी फारेस्ट एसडीओ मनोज कुमार शाह, ओड़गी रेंजर मेवा लाल पटेल के नेतृत्व में वन अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

              जहां मिला शव, वहां आए थे हाथी
              दलदली जंगल में जहां ग्रामीण का शव मिला है, वहां सामान्य तौर पर मोहरसोप के ग्रामीण भी नहीं जाते हैं। वहां पानी की व्यवस्था होने के कारण अकसर हाथी जंगल से उतरते हैं। रेंजर मेवा लाल पटेल ने बताया कि दो दिनों पूर्व से हाथियों का दल वहां मौजूद था। शव की स्थिति से लगता है कि उसे हाथियों के दल ने कुचल दिया है।

              कितने हाथी हैं जंगल में, नहीं पता
              ओड़गी फारेस्ट एसडीओ मनोज कुमार शाह ने कहा कि मोहरसोप इलाके से टाइगर रिजर्व लगा हुआ है। वहां जंगल में कितने हाथी हैं, नहीं बता सकते। कौन गिनती कर सकता है। हाथियों का विचरण जंगल में कहां हो रहा है, इसकी जानकारी भी नहीं हो सकती है। वह घना जंगल का इलाका है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू

                              सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा...

                              ​रायपुर : सीएम हेल्पलाइन का असर : किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

                              बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश​रायपुर...

                              रायपुर : चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

                              कोसा सिल्क हमारी समृद्ध हाथकरघा, कुशल बुनकरों की मेहनत...

                              Related Articles

                              Popular Categories