CG: ग्राम घोठला छोटे के भू-अर्जन प्रकरण में प्रभावित कृषकों को मिला मुआवजा…

            • गाँव में शिविर का आयोजन कर 23 कृषकों को 51 लाख 76 हजार रूपए की राशि का किया गया वितरण

            सारंगढ़-बिलाईगढ़: साराडीह बैराज अंतर्गत आज ग्राम घोठला छोटे के पंचायत भवन में पूरक भू-अर्जन प्रकरण में प्रभावित कृषकों को मुआवजा राशि का वितरण किए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में ग्राम घोठला छोटे के कुल 23 कृषकों को भू-अर्जन की राशि लगभग 51 लाख 76 हजार 497 रुपए की राशि चेक के माध्यम से वितरित किया गया। उक्त शिविर में वृद्ध, नि:शक्त हितग्राहियों को उनके गांव में ही जाकर मुआवजा राशि का वितरण किया गया। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ मोनिका वर्मा द्वारा ग्राम घोठला छोटे शिविर आयोजन के दौरान स्थानीय जन समूह से मुलाकात कर ग्राम की आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी लिया गया एवं संबंधित विभागों को समस्याओं के निदान हेतु निर्देशित किया गया। शिविर के माध्यम से लाभान्वित कृषकों को गांव में ही मुआवजा राशि का चेक प्राप्त होने से उनमें अपार हर्ष एवं खुशी व्याप्त है। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत घोठला छोटे के सरपंच, सचिव एवं कोटवार ने समन्वय स्थापित कर इस शिविर को सफल बनाया।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories