CG: पवन के भोजपुरी लोकगीतों से थिरके दर्शक…

            • खाद्य मंत्री ने हितग्राहियों को बांटा डेढ़ करोड़ का चेक     

            अम्बिकापुर: मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन की सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की धमाकेदार भोजपुरी गीत-संगीत का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया और झूमने एवं थिरकने लगे। पवन सिंह ने अपने करीब 45 मिनट के कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों के कई हिट गाना गाकर जबरदस्त रंग जमाया और खूब तालियां बटोरी। इंडियन कॉमेडियन सुनील पाल ने भी अपनी अचरज भरे भाव भंगिमा और चुटकुले से लोगों को खूब हंसाया।

            कार्यक्रम में पवन सिंह के भोजपुरी गीत लालीपॉप लागे लू, बडी फुरसत से तुंहरा के बनाई ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भरा जिससे दर्शक झूमने लगे। दर्शक बीच-बीच में भोजपुरी गीतों की फरमाइश भी करने लगे। कार्यक्रम में पंखिड़ा फेम राजेश मिश्रा के भक्ति गीतों ने भी दर्शकों को बांधे रखा। छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू व बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो, जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, क्लासिकल डांसर रित्विका बनर्जी, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चंदा, गायक चंदन दास ब्रजेष बैण्ड एवं पियानों वादन रजी मोहम्मद के द्वारा किया गया। इसके साथ ही संत युनीन हाई स्कूल बोदा के बच्चों द्वारा भरतनाट्यम, केजीवीवी द्वारा राजस्थानी डांस, एकलव्य विद्यालय मैनपाट के द्वारा करमा एवं मिक्स नृत्य, सेजस हिन्दी मीडिएम नर्मदापुर द्वारा राजी परता राजी एवं करमा नृत्य सुभ्रांषु तिवारी द्वारा फिल्मी गीत, सेजस बतौली द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, विवेकानंद स्कूल द्वारा नृत्य, कन्या षिक्षा परिसर द्वारा क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया गया।

            संस्कृति मंत्री ने हितग्राहियों को बांटा चेक- इस अवसर पर संस्कृति श्री अमरजीत भगत ने श्रम विभाग द्वारा संचालित करीब 6 योजनाओं के 892 हितग्राहियों को डेढ करोड़ रुपये का चेक वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महोत्सव में विभागीय योजनाओं  के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के साथ ही जानकारी भी दी जाती है। महोत्सव के माध्यम से लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो जाता है। महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति से मैनपाट को नया पहचान मिल रहा है।

            इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बद्रूदीन इराकी, गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल यादव, कलेक्टर श्री कंुदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories