CG: मुख्यमंत्री ने पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा  कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

                              Hot this week

                              रायपुर : राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय

                              प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों का सीजी बोर्ड परीक्षाओं में...

                              Related Articles

                              Popular Categories