CG: अर्धनग्न अवस्था में लटकी मिली युवक की लाश… गले में था बेल का फंदा, जमीन से सटा था शरीर; हत्या कर लटकाए जाने की आशंका

              दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अर्धनग्न अवस्था में पेड़ की बेल से लटकती हुई एक युवक की लाश मिली है। कमर से नीचे का शरीर जमीन से सटा हुआ था और बेल का फंदा बनाया गया था। युवक की हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है। हालांकि, शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के पातररास के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग जब जंगल की तरफ गए तो उन्होंने शव का पता चला। शव को देखते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फौरन सिटी कोतवाली के जवानों को दी। मौके पर जवान पहुंचे जिन्होंने शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

              पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है।

              पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है।

              बताया जा रहा है कि, शव को जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया है। जिसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिस हालत में शव मिला है ऐसा लग रहा है की हत्या कर शव को लटकाया गया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस मामले के हर पहलू से भी जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैश्विक शंखनाद

                              करकाभाट के 5000 साल पुराने स्मारकों को देखने पहुंचे...

                              KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories