CG: छठवीं मंजिल से कूद गई छात्रा… लोग कहते रह गए- बेटा नीचे उतर जा, मगर नाबालिग नहीं मानी, मौके पर मौत

              छात्रा के शरीर से अधिक खून बह गया था। जिसके कारण छात्रा की मौके पर मौत हो गई है।

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा एक नए बन रहे इमारत की छठवीं मंजिल से कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं आस-पास खड़े लोग उसे समझाते रह गए कि नीचे उतर जा, मगर लड़की नहीं मानी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

              यह पूरी घटना बोरियाखुर्द इलाकी बताई जा रही है। 16 साल की छात्रा संतोषी नगर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। सोमवार को दोपहर को वह अचानक बोरियाखुर्द इलाके में निर्माणाधीन इमारत में 6वीं मंजिल पर चढ़ गई। लोग भी उसे अचानक ऊपर चढ़ा देख हैरान रह गए।

              इसके बाद आस-पास के लोग उसे कहने लगे कि बेटा तुम नीचे उतर जाओ। हम तुम्हारी बात सुनेंगे। मगर लड़की नहीं मानी। छात्रा ने स्कूल ड्रेस ही पहन रखा था। लोग समझाते रह गए। आखिरकार उसने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है।

              घटना के संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल ये भी पता नहीं चल सका है कि लड़की ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। मामले में जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​धमतरी जिले में खुलेगा दूसरा ‘एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय’

                              वनांचल के आदिवासी बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क हाईटेक शिक्षा​रायपुर...

                              रायपुर : सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत

                              ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 125 दिनों के...

                              रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

                              शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के...

                              रायपुर : मिश्रित खेती अपनाएं किसान – रामविचार नेताम

                              ‘धान के साथ दलहन-तिलहन की भी करें खेती, मेड़ों...

                              रायपुर : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : दो बाघ की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

                              सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त अभियान की सफलता, न्यायालय ने भेजा...

                              Related Articles

                              Popular Categories