CG: नाबालिग ने किया बछड़े का यौन शोषण… लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ था फरार; अब पुलिस ने दबोचा

            बालोद: शहर के बुधवारी बाजार इलाके के CCTV फुटेज में एक युवक बछड़े का यौन शोषण करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद गौ सेवकों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। इससे पहले भी युवक को ऐसा करते देख कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वो भाग गया था। अब मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

            आरोपी नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 साल है। इस घटना के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने भी आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। अधिवक्ता दीपक सामटकर ने बताया कि कानून में इसके लिए आईपीसी की धारा 377 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। कोई भी किसी पुरुष, महिला या पशु के साथ प्रकृति की व्यवस्था के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता है, तो इस अपराध के लिए उसे 10 वर्ष की सजा या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

            बछड़े का यौन शोषण करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद।

            बछड़े का यौन शोषण करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद।

            अधिवक्ता ने कहा कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी आरोपी के खिलाफ धाराएं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर नशे में धुत लोग इस तरह की घिनौनी हरकत करते हैं।

            शहर में आक्रोश

            इस घटना को लेकर बालोद शहर में आक्रोश है और यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के संयोजक उमेश सेन और सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि यह मामला बहुत अमानवीय और क्रूर है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित सभी हिंदू संगठन ऐसे कृत्यों का घोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ वे पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          Related Articles

                          Popular Categories