CG: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर.. युवक की घटनास्थल पर ही मौत, मृतक की पहचान नहीं; एक दिन पहले भी गई थी 2 लोगों की जान

            कांकेर: जिले के चारामा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम रतेसरा के पास हुआ। चारामा से कांकेर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

            लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर चारामा थाना पुलिस पहुंची। मृत युवक का सिर बुरी तरह से फट गया था और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सूचना भिजवा दी है और युवक की शिनाख्त के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

            कांकेर में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन एक्सीडेंट को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा। भारी वाहनों के ड्राइवर मनमाने तरीके से इसे चलाते हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं, जिससे मौतें हो रही हैं।

            मृत युवक की शिनाख्त की कोशिश जारी।

            मृत युवक की शिनाख्त की कोशिश जारी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories