CG: ग्रामीणों ने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जानी सरकार की उपलब्धियां…

              नारायणपुर: जिले के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों नारायणपुर विकासखंड के ग्राम आमासरा, पुंगरपाल और ताड़ोपाल में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया, जहां ग्रामीणों ने इसका अवलोकन कर प्रदेश सरकार के कामकाज तथा उपलब्धियों को करीब से जाना। बाजार में क्रय-विक्रय करने आए ग्रामीणों ने शिविर में लगाए गए आकर्षक छायाचित्रों का अवलोकन किया। ग्रामीणों एवं किसानों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का अवलोकन भी किया और फोटो प्रदर्शनी की सराहना की।


                              Hot this week

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories