Friday, February 27, 2026

              CG: युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला… दो आरोपियों ने प्लानिंग कर घर से बाहर बुलाया, फिर किया वार, गिरफ्तार

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आपसी रंजिश के चलते 2 लोगों ने मिलकर एक युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि, दोनों ने प्लानिंग के तहत पहले युवक को उसके घर से बाहर बुलाया। फिर उसपर कुल्हाड़ी से वारकर मार दिया। वारदात के 4 दिन बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के ओरछा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई को रायनार के रहने वाले युवक भोलाराम मंडावी की हत्या हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस को जांच में पता चला था कि, उसी इलाके के रहने वाले कोसा राम (32) और लखमू राम (36) का भोला के साथ किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने भोला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जांच में दोनों का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया।

              पुलिस गिरफ्त में आरोपी, दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

              पुलिस गिरफ्त में आरोपी, दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

              पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। इन्होंने पुलिस को बताया कि, भोला को घर से बाहर बुलाया गया। फिर कुछ देर तक उसके साथ बहस हुई। जिसके बाद उसपर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है।

              आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को भी बरामद किया गया है।

              आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को भी बरामद किया गया है।

              कुछ दिन पहले भी  चुके हैं ऐसे मामले

              कुछ दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में मर्डर का ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां जिले के छोटे गुडरा का रहने वाला गगन उर्फ गंगा मंडावी (37) अपने घर में दारू पार्टी रखा था। इस दारू पार्टी में गांव के ही हिड़मा मंडावी (जिसे मारा गया) और एक अन्य ग्रामीण हूंगा कलमू (50) को भी बुलाया था। तीनों ने मिलकर जमकर जाम छलकाया।

              हूंगा और गगन ने हिड़मा को खूब शराब पिलाई। जिसके बाद उसे घर भेज दिया। फिर गगन उर्फ गंगा गांव के ही एक अन्य ग्रामीण अजय उर्फ कोसा (20) मंडावी के घर गए। जिसे बताया कि हिड़मा शराब के नशे में हैं। फिर गांव के ही एक और ग्रामीण कोसा उर्फ दर्री (24) को घर से कुल्हाड़ी लेकर बुलाए। फिर हिड़मा की हत्या कर दी गई थी।


                              Hot this week

                              KORBA : प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व सहित प्रशिक्षण प्रबंधन की दी गई जानकारी

                              जनगणना 2027- राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने चार्ज अधिकारियों को दिया...

                              Related Articles

                              Popular Categories