CG: 40 टू-व्हीलर के साथ पकड़ा गया B.Tech डिग्री वाला चोर… चोरी की गाड़ी को बनाता था बाइक टैक्सी, पेट्रोल खत्म होते ही दूसरे पर हाथ साफ

        RAIPUR: रायपुर में 40 बाइक चुराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी बी-टेक इंजीनियर है जिसने अलग-अलग थाना इलाकों से बाइक चोरी की थी। जिसके बाद वह इसे बाइक टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करता था और पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ देता था।

        कोतवाली पुलिस ने बताया कि, आरोपी का नाम राहुल वर्मा है, जिसकी उम्र 31 साल है और खरोरा थाना इलाके का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर 40 बाइक भी बरामद की है। सभी दोपहिया वाहनों की कीमत 15 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

        आरोपी को पता था कि चोरी की गाड़ी बेचने पर वह पकड़ा जाएगा। जिसके चलते वह बाइक चोरी कर बेचता नहीं था। बल्कि लावारिस इलाके में छोड़ देता था।

        आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार थाने लाया जहां उसने कई खुलासे किए।

        आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार थाने लाया जहां उसने कई खुलासे किए।

        बाइक टैक्सी में करता था इस्तेमाल

        आरोपी राहुल वर्मा ने बताया कि, वह बी टेक इंजीनियर की पढ़ाई कर चुका है और निजी कंपनी में जॉब करता था। ज्यादा पैसे कमाने के लिए उसने बाइक रेंट कंपनी से जुड़ कर काम शुरू किया। बाइक टैक्सी चालू कर वो सवारी के पास जाता था और ऑफलाइन ही रुपयों की लेन-देन की सेटिंग कर लेता था। जिससे गाड़ी से जुड़े दस्तावेज कंपनी को नहीं दिखाने पड़े।

        आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 40 को पुलिस ने बरामद किया है।

        आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 40 को पुलिस ने बरामद किया है।

        पेट्रोल के पैसे बचाने फिर दूसरी बाइक की चोरी

        आरोपी राहुल वर्मा शातिर चोर है। वह चोरी की बाइक से सवारी को एक जगह से दूसरे जगह वह छोड़ देता था। इसके बाद जब बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाता था तो उसे वह लावारिस हालत में छोड़ देता था और दूसरी बाइक को निशाना बनाता था।

        आरोपी राहुल वर्मा शातिर चोर है जो अलग-अलग जगह से बाइक की चोरी करता था।

        आरोपी राहुल वर्मा शातिर चोर है जो अलग-अलग जगह से बाइक की चोरी करता था।

        ग्राहक की तलाश में गिरफ्तारी

        लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के को लेकर पुलिस ने एंटी क्राईम और सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया है। यह लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी को पता था कि वह चोरी की गाड़ी को बेचने में फंस जाएगा, इसके बाद भी उसने एक गाड़ी को बेचने का सोचा। आरोपी इसे बेचने के फिराक ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा।

        पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल वर्मा निवासी खरोरा का होना बताया। टीम ने जब कागजात दिखाने कहा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। गाड़ी से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखाने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर आई।

        थाने में पूछताछ में आरोपी राहुल वर्मा ने कई राज खोले। उसने बताया कि वो शहर के अलग-अलग इलाकों से 40 गाड़ी की चोरी कर चुका है।



                Hot this week

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                Related Articles

                Popular Categories