CG: सूने मकान में चोरों का धावा… CSEB कर्मी के घर से ज्वेलरी, कंप्यूटर और TV चुरा ले गए शातिर; बेटी के ससुराल गई थी महिला

            RAIPUR: रायपुर के खुशालपुर इलाके में भाठागांव नेचुरल सिटी निवासी सीएसईबी कर्मी रेणु ठाकुर के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर शातिरों ने ज्वेलरी, टीवी और कंप्यूटर पार कर दिया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है।

            जानकारी के मुताबिक सीएसईबी कर्मी रेणु ठाकुर अपनी बेटी से मिलने उसके सुसराल गई थी, जब अपने बेटे के साथ सोमवार की रात घर पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। सीएसईबी कर्मी ने मामले की ​शिकायत पुरानी बस्ती पुलिस से की है। मामले की जांच जारी है।

            मेन गेट का ताला तोड़कर की चोरी

            ​शिकायतकर्ता रेणु ठाकुर ने पुलिस को बताया कि घर वापस लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर सामान की जांच की तो अलमारी में रखी ज्वेलरी, टीवी और कंप्यूटर गायब था। एसीसीयू की टीम मामले में जांच कर रही है।

            सीएसईबी कर्मी के घर चोरी की वारदात ।

            सीएसईबी कर्मी के घर चोरी की वारदात ।

            CCTV फुटेज तलाश रहे पुलिस

            पुरानी बस्ती थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया, कि दो अलग-अलग टीम मामले की जांच कर रही है। सीएसईबी कर्मी के यहां चोरी करने वाले आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सिटी एएसपी अ​भिषेक माहेश्वरी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

            महिला के घर में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर की चोरी ।

            महिला के घर में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर की चोरी ।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories