CG: मुर्गी के हजारों चूजों को सड़क पर छोड़ा.. किसने और क्यों छोड़ा नहीं चला पता, राहगीर और आसपास के लोग ले जाते रहे चूजे

            छत्तीसगढ़: जनांदगांव में साल्हेवारा रोड पर सोमवार सुबह मुर्गी के हजारों चूजों को सड़क पर लावारिस छोड़ने का मामला सामने आया। सड़क पर इतने सारे चूजे देखने के बाद राहगीर और पास स्थित गांव के लोग चूजें ले जाने में लगे रहे।

            मोहगांव थाना से करीब 1 किमी दूर बंजारी घाटी के पास साल्हेवारा रोड पर चूजों को छोड़ा गया है। इतनी बड़ी संख्या में चूजों के देखकर राहगीर और आसपास के लोग उन्हें ले जाने लगे। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है।

            हजारों की संख्या में सड़क पर आखिर चूजों को किसने और क्यों छोड़ा ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन जिस तरीके से लोग ने इन्हें ले जा रहे हैं ये परेशानी का कारण बन सकती है। क्योंकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि आखिर इतनी संख्या में चूजों को यूं सड़क पर क्यों छोड़ा गया है। क्या इन चूजों को कुछ बीमारी थी या कुछ और वजह ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories