CG: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत… बाइक से अपने घर जा रहे थे, अचानक ट्रेलर सामने देख अनबैलेंस होकर गिरे; चालक कुचलते हुए भागा, मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ा, एक 11वीं तो दूसरा कॉलेज में पढ़ता था

        Bhilai: भिलाई तीन थाना अंतर्गत सिरसा गेट में बाइक सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों लड़के बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। अचानक ट्रेलर सामने देखकर वो लोग अनबैलेंस होकर गिर गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर चालक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मृतक की पहचान आदित्य सिंह राजपूत (17 साल) निवासी रेल नगर और अंकित सिंह राजपूत (22 साल) निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रेल नगर स्थित घर में अदित्य की मौसी की शादी थी। उसमें बिहार से उसकी मौसी का लड़का अंकित यहां आया हुआ था। शादी के बाद वो कुछ दिन यहीं रुक गया था। अदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था। दोनों भाई घर में आए महमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर चालक का पता नहीं चल पाया है।

        मरचुरी में लगी परिजनों की भीड़

        मरचुरी में लगी परिजनों की भीड़

        नानी के घर में रहता था आदित्य
        आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था। यहीं पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले हुई। जिसमें सभी महमान सहित आदित्य के माता पिता भी आए थे। एक दिन पहले ही वो बिहार गए थे। जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली वो वहां से भिलाई के लिए निकल गए हैं।
        हर साल बढ़ा मौतों का आंकड़ा

        वर्षघायलमौतें
        20191021213
        2020784196
        2021784220
        2022557301


                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories