Friday, February 13, 2026

              CG : करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, कुएं के अंदर लगे खराब टिल्लू पंप को निकालने के दौरान हादसा  

              धमतरी। कुरूद के परखंदा गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार लोकेश पटेल कुएं के अंदर लगे खराब टिल्लू पंप को निकालने के लिए नीचे उतरा था, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और चिल्लाने लगा। युवक की आवाज सुनकर ऊपर खड़ा दूसरा युवक दीनदयाल दीवान उसे बचाने कुएं के नीचे उतरा, वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

              पुलिस ने बताया कि पंप का स्वीच बंद होने के बाद भी करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके चपेट में आकर दोनों युवकों की मौत हुई। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

                              सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर...

                              कोरबा: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखकर मॉडल वार्ड बनाएं- कलेक्टर कुणाल दुदावत

                              होली के दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने...

                              कोरबा: उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का प्रभावी माध्यम

                              कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में उपभोक्ता आयोग...

                              Related Articles

                              Popular Categories