CG: शिवनाथ नदी में दो महिलाएं डूबी… एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी, उसके पर्स में मिले डाकुमेंट्स से हुई पहचान

        DURG: छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी में दो महिलाओं के बहने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। एक महिला के शव को एसडीआरएफ की टीम ने खोज लिया है। दूसरी महिला का पता नहीं चला है। दूसरी महिला का पर्स शिवनाथ नदी के घाट में मिला है। उसमें मिले डाकुमेंट्स के आधार पर उसकी पहचान हुई है। दुर्ग कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

        दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के पास शनिवार सुबह एक महिला का महिला का शव मिला है। जो शव मिला है उसमें महिला ने केवल पेटीकोट ब्लाउज पहना हुआ है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला ऊपर के किसी घाट में नहीं रही थी। उसी दौरान उसका पैर फिसला और वो नदी के तेज बहाव में बह गई। उसका शव महमरा एनीकट में मिला है। खबर लिखे जाने तक शव की सिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का फोटो आसपास के थानों में भेजा है। पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के गांव में लोगों से भी पूछताछ करवा रही है।

        घाट पर मौजूद लोगों की भीड़, शव को भेजा गया पीएम के लिए

        घाट पर मौजूद लोगों की भीड़, शव को भेजा गया पीएम के लिए

        लापता महिला की पहचान हुई, तलाश जारी
        दूसरी महिला की तलाश जारी है। उसका पर्स महमरा एनीकट के पास पड़ा हुआ मिला है। उसमें मिले डाकुमेट्स से महिला की पहचान भिलाई तीन पुरैना निवासी गोमती पटेल के रूप में हुई है। दुर्ग पुलिस ने भिलाई तीन पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों से संपर्क करके गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह मामला खुदकुशी का हो सकता है। महिला की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories