Sunday, February 15, 2026

              CG: बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर… हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी

              सरगुजा: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे- 130 स्थित लहपटरा के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र में हुई।

              जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलखरिखा निवासी श्याम नारायण राजवाड़े (30) अपने दोस्त विश्वनाथ राजवाड़े (28) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। दोनों अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम लहपटरा मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर (क्रमांक NL01AE7837) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

              तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को मारी थी टक्कर।

              तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को मारी थी टक्कर।

              हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

              हादसे में दोनों युवकों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी। इससे श्याम नारायण राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विश्वनाथ राजवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त अपनी बाइक (क्रमांक सीजी 15 सीआर-0330) पर सवार होकर अंबिकापुर से लखनपुर जा रहे थे।

              आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

              लखनपुर पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृत युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories