CG: रायपुर में बेकाबू ट्रक ट्रांसफार्मर में घुसा… ड्राइवर को आया मिर्गी का झटका, सड़क में बैठी 3 गाय की हुई मौत

        RAIPUR: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के पिरदा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आज दोपहर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सड़क किनारे ट्रांसफार्मर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को मिर्गी का झटका आ गया था।

        हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नही है। लेकिन इस ट्रक की चपेट में आने से तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हादसे में ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

        3 मवेशियों की मौत हुई है।

        3 मवेशियों की मौत हुई है।

        क्या था पूरा मामला?

        ये पूरा मामला पिरदा चौक में सुबह 10 बजे का है। यहां गुरुवार सुबह एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे एक ट्रांसफार्मर में घुस गया। विधानसभा थाना TI दीपक पासवान ने बताया कि ट्रक चलाते हुए ड्राइवर को मिर्गी का झटका आ गया था। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ट्रांसफॉर्मर में घुस गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ मौके में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।



                Hot this week

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                रायपुर : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

                श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण...

                Related Articles

                Popular Categories