CG: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गुरूर विकासखण्ड में 09 अमृत सरोवर स्वीकृत…

          बालोद: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बालोद जिले के विकासखंड गुरूर में 09 अमृत सरोवर स्वीकृत हुए है। इन सभी 09 अमृत सरोवरों में जलसंरक्षण, जलसंचय तथा भू-जल स्तर में वृद्धि के कार्य किए जा रहे हैं। इन सभी अमृत सरोवरों के कार्यों में ग्रामीणों की जागरूकता एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के मिशन अमृत सरोवर के तहत 01 जनवरी 2023 से 15 अगस्त 2023 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। जिसमें ग्राम सभा का आयोजन, अमृत सरोवर के उपयोगकर्ता समूह की बैठक, महिला स्व सहायता समूह द्वारा डोर टू डोर अभियान और रैली, वृक्षारोपण अभियान, पंचायत भवन में दीवार लेखन, बैनर पोस्टर आदि से जागरूकता कार्यक्रम सहित विविध आयोजित किए जाएंगे।  इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निर्माणाधीन अमृत सरोवर में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भविष्य के लिए उसे आजीविका के माध्यम के रूप में विकसित करना है।

          इसी क्रम में ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में अमृत सरोवर के रूप में तालाब का नवीनीकरण हो रहा है। इन कार्यों से ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार मिलेगा साथ ही अमृत सरोवरों से आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। इस कार्य में अब तक 332 परिवार के 532 श्रमिकों को 2531 मानव दिवस का रोजगार प्रदान किया जा चुका है। सभी श्रमिकों का मजदरी भुगतान एफ.टी.ओ. के माध्यम से उनके बैंक खातों में हुआ है, जिससे श्रमिक बहुत ही प्रसन्नचित है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories