CG : रेप कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, होटलकर्मी ने किया स्टाफ की लड़की से गंदा काम; फिर करने लगा ब्लैकमेल

        पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

        RAIPUR: रायपुर में एक होटल कर्मचारी ने अपने ही साथ काम करने वाली एक लड़की से रेप किया। इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की को ब्लैकमेल कर रुपए भी मांगे। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

        जानकारी के मुताबिक, लड़की ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह 2023 से पचपेढ़ी नाका स्थित एक होटल में काम करती थी। वहां पर उसकी दोस्ती साथ ही काम करने वाले धमतरी निवासी चंद्रकांत साहू (29) से हुई।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

        दूसरे होटल में ले जाकर किया रेप

        लड़की ने बताया कि धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद चंद्रकांत ने उसे दूसरे होटल में ले गया, वहां जबरदस्ती रेप किया। इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उन तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

        रायपुर थाने में युवती ने दर्ज कराई शिकायत।

        रायपुर थाने में युवती ने दर्ज कराई शिकायत।

        सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया VIDEO

        लड़की का आरोप है कि पहले तो वह ब्लैकमेल कर उससे बार-बार दुष्कर्म करता रहा। फिर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके चलते वह तंग आ गई और उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जब उसे पता चला तो वह थाने पहुंची है।

        लोकेशन बदलकर रहा आरोपी

        टिकरापारा थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आई। आरोपी चंद्रकांत साहू को गिरफ्तार करने धमतरी के छोटे करेली पहुंची, लेकिन आरोपी को इसकी भनक लग गई। वह लगातार लोकेशन बदलने लगा। पुलिस भी चकमा खा रही थी।

        भागने से पहले पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

        पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन मिला और छापेमारी की गई। आरोपी फिर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती...

                Related Articles

                Popular Categories