CG: घूस लेते एसडीएम कार्यालय के बाबू का वीडियो वायरल.. SDM से की गई शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई का मिला आश्वासन

        मालखरौदा: एसडीएम कार्यालय में बाबू खुलेआम रिश्वत की मांग करता है। बाबू के रिश्वतखोरी से परेशान किसान ने बाबू का पैसा लेते वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया है। किसान ने अवैध वसूली की शिकायत एसडीएम से भी की है।

        ग्राम पिरदा के एक किसान मालखरौदा एसडीएम कार्यालय में जब खसरा नंबर निकलवाने के लिए गया, तो तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू सुरेश कुमार ने खसरा नंबर सत्यापित करने के लिए किसान से 100 रुपए की मांग की। जब किसान ने बताया कि कोटवार को भी दिया हूं और किस बात के लिए पैसा लगेगा तो बाबू ने बताया कि सत्यापित करना है, तो पैसा तो लगेगा।

        किसान ने वीडियो बनाया और एसडीएम से इसकी शिकायत की। उसने बताया कि कर्मचारी सुरेश कुमार जमीन संबंधित कागज को सत्यापित करने के लिए किसानों से अवैध रूप से पैसे की मांग करते हैं। पैसा नहीं देने पर बाबू द्वारा कागज को सत्यापित नहीं करता है।

        जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

        “मामले में शिकायत मिली है। जांच के बाद दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।” – रजनी भगत, एसडीएम



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

                सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा...

                रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती

                हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती...

                KORBA : जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

                कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...

                KORBA : आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

                बच्चों में साझा करने और संवेदनशीलता की भावना जगाने...

                Related Articles

                Popular Categories