CG : विजय कृष्ण पाण्डेय मुख्य महाप्रबंधक ने संभाला एनटीपीसी सीपत स्टेशन का कार्यभार…

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): विजय कृष्ण पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक ने दिनांक 10 फरवरी 2024 को एनटीपीसी सीपत का कार्यभार परियोजना प्रमुख के रूप में संभाला। सीपत स्टेशन का कार्यभार लेने से पहले वे एनटीपीसी कुडगी में  मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।

              बीआईटी, सिंद्री से 1987 मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने वर्ष 1988 एनटीपीसी के साथ कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की । उनके 36 वर्षों के सेवाकाल के दौरान, श्री विजय कृष्ण पाण्डेय ने बदरपुर,एनएसपीसीएल- राउरकेला, एनएसपीसीएल-दुर्गापुर, कांटी, तालचर थर्मल और कुड़गी जैसे विभिन्न एनटीपीसी परियोजनाओं/स्टेशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि विभिन्न क्षेत्रों में  कार्य करने का अनुभव  है।

              श्री विजय कृष्ण पांडेय, का व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सहज है तथा इनके मार्गदर्शन  में  एनटीपीसी  ने कई उपलब्धियाँ  हासिल की है| उनके विशाल अनुभव की बहुमूल्यता से अपेक्षित है कि एनटीपीसी सीपत और निकटवर्ती गांवों के  लोग लाभान्वित होंगे, जिससे एनटीपीसी सीपत स्टेशन नई ऊंचाइयाँ हांसिल करेगा। 


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories