CG: कलेक्टर डॉ सिंह के पहले जनचौपाल में विवेक सहित उनकी पत्नी को मिला नौकरी का प्रस्ताव…

            • लेकर आए थे जमीन की समस्या, मिली रोजगार की खुशियॉ
            • विवेक ने दिया जिला प्रशासन को धन्यवाद

            रायपुर: रेडक्रास सभाकक्ष में लगाए गए जनचौपाल में आए युवा ग्राम हसदा के निवासी श्री विवेक साहू के चेहरे में उस समय प्रफुल्लित हो उठे, जब उन्हें वह मिला जिसकी अपेक्षा उन्होंने नही की थी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रभार लेने के बाद अपनी पहली जनचौपाल लगाई।

            कलेक्टर से नागरिक मिल कर अपनी समस्याओं को बता रहे थे और आवेदन भी दे रहे थे। तभी इनमे से श्री विवेक अपनी जमीन संबंधी समस्या को लेकर आए थे। कलेक्टर को आवेदन देने के समय चर्चा करते हुए श्री विवेक ने बताया कि उनके पास कोई रोजगार नही है। इस पर डॉ सिंह ने शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली और तत्काल पहल करते हुए कलेक्टोरेट मल्टीलेबल पार्किंग स्थ्ति बीपीओ कॉल सेंटर के इनचार्ज को बुलवाया और उसी समय साक्षात्कार लेने कहा।

            जनचौपाल के दौरान ही कुछ समय में ही यह प्रक्रिया पूर्ण हो गई और वे कॉल सेंटर में रिक्त पदों के योग्यता मे खरे उतरे और उत्तीर्ण भी हुए। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को इसकी सूचना दी गई तभी श्री विवेक ने अपनी पत्नी की शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी जानकारी दी। उनकी पत्नी की योग्यता भी उक्त जॉब के अनुकूल थी। कलेक्टर द्वारा तत्काल श्री विवेक और उनकी पत्नी को कॉल सेंटर में नौकरी का प्रस्ताव दे दिया गया। उनके दस्तावेज परीक्षण तथा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हे नियुक्ति पत्र  दी जाएगी।  श्री विवेक बड़े प्रसन्न हुए और कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनचौपाल में आमनागरिकों की समस्या के निराकरण के लिए जो पहल की जा रही है वो सराहनीय है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

                          उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक...

                          Related Articles

                          Popular Categories