CG: एनटीपीसी सीपत में मतदाता जागरूकता एवं मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन…

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत में दिनांक 09 अप्रैल 2024 को मतदाता जागरूकता एवं मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन नगर परिसर के संस्कृति क्लब में किया गया। यह विशेष शिविर कलेक्टर बिलासपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के आदेश पर शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत किया गया। इस शिविर में नए एवं छूटे हुए मतदाताओं का पंजीयन किया गया जिससे कोई भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित न रह जाए।

              इस शिविर के माध्यम से लोगों को अपने मत का प्रयोग कर शत प्रतिशत मतदान अभियान को सफल बनाने जागरूक किया गया। शिविर का संचालन  बीएलओ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपना नाम मतदाता सूची में पंजीयन करवाया। साथ ही छूटे हुए मतदाताओं ने भी अपना नाम जुड़वाया। 


                              Hot this week

                              रायपुर : हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का बड़ा असर

                              प्रदेश में बिजली बचत की नई मिसाल: जुलाई में...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              Related Articles

                              Popular Categories