CG: हर वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में की जा रही है संचालित…

            • कुरूद के भाठागांव में आयोजित सूचना शिविर का अवलोकन कर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

            धमतरी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। चाहे वह गोधन न्याय योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी, गोबर खरीदी हो, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गरीब बच्चों की अंग्रेजी शिक्षा, चाहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बोनस इत्यादि। आज कुरूद के ग्राम भाठागांव स्थित हाट-बाजार में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए सूचना शिविर का अवलोकन करते हुए स्थानीय सरपंच श्री खेमराज चन्द्राकर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्रों के माध्यम से प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे शासन की उपलब्धियों और योजनाओं को करीब से जानने और समझने में आम जनता को मदद मिल रही है।

            समूह की महिलाओं को अब काम के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ रही, गांव के करीब गौठान में संचालित योजनाओं से  काफी फायदा मिल रहा है। उक्त बातें हाट-बाजार से सब्जी, सामान लेकर घर जाते वक्त सूचना शिविर में छायाचित्र प्रदर्शनी और वहां निःशुल्क वितरित हो रहे पुस्तक, पॉम्पलेट और ब्रोशर का अवलोकन कर भाठागांव की श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती नेहा साहू, श्रीमती सकुन बाई ओझा, श्रीमती बिमला बाई ने कही। ग्राम बगौद के श्री कार्तिक पटेल, श्री ऐषलाल साहू, श्री मोहित पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं बिजली बिल हॉफ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना से गरीब तबके को राहत मिली है। ज्ञात हो कि सोमवार 23 जनवरी को कलेक्टोरेट परिसर में सूचना शिविर का आयोजन किया जाएगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories