CG: पत्नी मायके चली गई तो युवक ने लगा ली फांसी.. झगड़ा होने पर बच्चों को लेकर चली गई महिला, फंदे से लटक कर पति ने दे दी जान

            BILASPUR: बिलासपुर में शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे नाराज पत्नी ने अपने भाई को फोन कर बुला लिया और बच्चों को लेकर उसके साथ अपने मायका चली गई। इधर, पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी युवक ने दूसरे दिन अपने घर में सुसाइड कर लिया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

            ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाले नीतिश भारद्वाज (30) खेती का काम करता था। वह आदतन शराबी था। मंगलवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला अपने भाई को मोबाइल पर कॉल कर बुला ली। फिर वह अपने बच्चों को लेकर भाई के साथ मल्हार स्थित मायका चली गई।

            गांव में पहुंचकर जांच करती पुलिस।

            गांव में पहुंचकर जांच करती पुलिस।

            दुखी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
            इधर, नीतिश घर में अकेला रह गया। बुधवार की सुबह तक उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। तब पड़ोसी उसके मकान के पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखे तो पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है। इसके बाद गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलवाया। परिजनों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर गई। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा गया।

            आए दिन होता था विवाद
            पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि नीतिश आए दिन शराब पीता था। इसके कारण उसकी पत्नी से विवाद भी होता था। परिवार के सदस्यों ने उसे कई बार समझाइश भी दी थी। हर बार वह शराब छोड़ देने की बात कहकर सबको मना लेता था।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories