Saturday, February 21, 2026

              CG: पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई तो कर दी हत्या… पति ने कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, चचेरी बहन ने आरोपी भाई को पकड़वाया

              सरगुजा: जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ इस बात पर पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। पति अपनी पत्नी से यह बोलकर बाहर गया था कि सब्जी बना देना। जब वो घर लौटा, तो उसे सब्जी बनी हुई नहीं मिली, जिस पर उसने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार निवासी अमृत एक्का ने 28 फरवरी की सुबह पत्नी अलीशा एक्का को सब्जी बनाने के लिए कहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया, तो पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बरामदे में ही गिर पड़ी। पूरी रात बरामदे में ही पड़े रहने के कारण गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई।

              लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार में हुई हत्या की वारदात।

              लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार में हुई हत्या की वारदात।

              वहीं आरोपी पत्नी को बरामदे में ही छोड़कर घर से फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन यानि 1 मार्च को उसने मामले की जानकारी अपनी चचेरी बहन के घर जाकर दी। कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories