CG : ताने मारती थी पत्नी, पति ने गला घोंटकर मार डाला, हत्या के बाद शव को दफनाया; परिजन और पुलिस को बताई मनगढ़ंत कहानी

              बेमेतरा: जिले में कैरेक्टर पर शक किया तो पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों को दम घुटने से मौत होना बताकर लाश भी दफना दिया। इस दौरान आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टे को शिवनाथ नदी में बहाया तो परिजनों को शक हुआ।

              इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लाश को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

              12 अप्रैल को आरोपी मो. शहजादा शेखानी (26) ने अपने दोस्त मो. मुस्तकिम शेखानी से मार्केट में उधारी के पैसे चुकाने के बदले पत्नी आशिफा परवीन की हत्या में मदद करने को कहा। जिसके बाद वह तैयार हो गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात का सीन रिक्रिएट भी कराया।

              आरोपी पति मो. शहजादा शेखानी और दोस्त मो. मुस्तकिम शेखानी।

              आरोपी पति मो. शहजादा शेखानी और दोस्त मो. मुस्तकिम शेखानी।

              ताना मारती थी पत्नी

              आरोपी शहजादा ने बताया कि, करीब एक साल पहले जब भी वो काम से बाहर जाता था, तब उसकी पत्नी आशिफा मायके चली जाती थी। वह मेरे माता-पिता की सेवा और इज्जत नहीं करती थी। दूसरी महिला के साथ नेरे अवैध संबंध होने का शक करती थी। ताने भी मारती थी। इससे तंग आ गया था।

              11 अप्रैल को आशिफा ससुराल में ईद न मनाकर अपने मायके चली गई। रात को घर भी आई। इसलिए उसने दोस्त के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई।

              दो जोड़ी ग्लव्स खरीदे, गला दबाकर की हत्या

              आरोपियों ने 2 जोड़ी ग्लव्स खरीदा और आशिफा के कमरे में गए। कमरे में वह सो रही थी। तभी गला दबाकर उसे मार डाला। फिर अपने परिवार और रिश्तेदारों को मौत की जानकारी देते हुए घर बुलाया। परिजनों ने पूछा कि आशिका की मौत कैसे हो गई।

              मौत की सुनाई मनगढ़ंत कहानी

              तब आरोपी ने कहानी सुनाते हुए कहा कि आशिफा को उसने रात में चाय बनाने के लिए कहा, तो उसने बेचैनी लगने की बात कही। सुबह डॉक्टर के पास ले जाने कहा था। लेकिन उसकी मौत हो गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री साय

                              प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

                              Related Articles

                              Popular Categories