CG: पत्नी की गला दबाकर हत्या, जंगल में दफनाई लाश… मायके से ले जा रहा था घर, रास्ते में विवाद हुआ तो ले ली जान

        कांकेर: जिले में नरहरपुर ब्लॉक में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला का मर्डर करने के बाद शव को जंगल में ही दफना दिया था। मृतका के पिता ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाश को बाहर निकाला है।

        मामला दुधावा चौकी का है, जहां 10 अगस्त को सुनीता नेताम के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया पत्नी एक साल से मायके में रह रही थी, जिससे वह परेशान रहता था।

        जंगल में ही दफना दिया था शव

        पुलिस के मुताबिक आरोपी मनहरण नेताम और उसकी पत्नी सुनीता नेताम के बीच विवाद चल रहा था। सुनीता बीते 1 साल से मायके में रह रही थी। इस बीच 31 जुलाई को मनहरण अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी सुनीता, उसके परिजन से माफी भी मांगी।

        आरोपी ने पत्नी सुनीता के साथ अच्छे से रहने की बात कहते हुए उसे अपने साथ लेकर निकल गया। इसी दौरान रास्ते में भी उसका विवाद हुआ। जिस पर सिंगारवाही के जंगलों में मनहरण ने सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में ही दफन कर दिया।

        आरोपी को जंगल लेकर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि कहां लाश को दफनाया गया था, जगह की पहचान कर दफन लाश को बाहर निकालते हुए।

        आरोपी को जंगल लेकर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि कहां लाश को दफनाया गया था, जगह की पहचान कर दफन लाश को बाहर निकालते हुए।

        बेटी से बात नहीं होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट

        31 जुलाई को सुनीता के जाने के बाद से 10 अगस्त तक जब परिजनों की सुनीता से बात नहीं हुई तो उसके पिता ने मनहरण से बात की। लेकिन वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करता रहा। इस बीच सुनीता के पिता ने दुधावा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

        मृतक महिला की पुरानी तस्वीर, 2014 में सुनीता से मनहरण की शादी हुई थी।

        मृतक महिला की पुरानी तस्वीर, 2014 में सुनीता से मनहरण की शादी हुई थी।

        पुलिस ने मनहरण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया और हत्या कर शव को जंगल मे दफनाने की बात पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर जंगल पहुंची। इस दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डॉक्टर्स भी मौजूद थे। आरोपी ने जहां लाश दफनाई थी वह जगह बताई जिसके बाद खुदाई करने के बाद लाश निकाली गई।

        जंगल में दफन लाश को पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टर्स की मौजूदगी में निकाला।

        जंगल में दफन लाश को पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टर्स की मौजूदगी में निकाला।

        आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी के बार बार मायके जाने से परेशान था 2014 में उनकी शादी हुई थी अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।



                Hot this week

                रायपुर : बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

                जगदलपुर और दंतेवाड़ा में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं...

                KORBA : कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री...

                Related Articles

                Popular Categories