CG: हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर… पत्नी और डेढ़ साल ससुराल से लेकर जा रहा था बाइक सवार, तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से ठोंका

        BILASPUR: बिलासपुर में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक और उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार अपनी पत्नी व डेढ़ साल को ससुराल से लेकर गांव जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के अकतलरा के पास गांव में रहने वाला सनत साहू का सरकंडा के चिंगराजपारा में ससुराल है। रविवार को उसके ससुराल में कोई कार्यक्रम था। इस पर वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। वहीं, अकलतरा के पकरिया की रहने वाली शारदा साहू (40) पति राजेंद्र साहू भी अपने मायके आई थी। सोमवार की सुबह शारदा अपनी बहन व दामाद सनत साहू के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले थे।

        इस हादसे के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

        इस हादसे के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

        हाईवा ने मारी टक्कर, नीचे गिर गई दोनों बहनें
        अभी बाइक सवार सनत अपनी पत्नी व डेढ़ सास को लेकर दयालबंद स्थिति शीतला मंदिर के पास पहुंचा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे हाईवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। हाईवा की टक्कर से सनत की बाइक अनियंत्रित हो गई और उसकी पत्नी व डेढ़ सास सड़क पर गिर गईं। सनत भी बाइक समेत सड़क से दूर छिटक गया। इस हादसे में शारदा साहू के सिर में गंभीर चोंटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। जबकि, आरोपी चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि, घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



                Hot this week

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                Related Articles

                Popular Categories