CG: सांप काटने से महिला की मौत… खेत से लौटे पति ने देखी पत्नी की लाश, बिस्तर पर बैठा हुआ था करैत सांप

              बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले में सांप काटने से महिला की मौत हो गई। खेत में काम करने गया पति जब वापस लौटा, तो उसने अपने बेटे को रोता हुआ पाया। वहीं पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। मामला करौंधा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कमलापुर के खखसीपारा की रहने वाली सुगंती बाई (34) ने बुधवार की रात पति और बच्चे के साथ खाना खाया और फिर तीनों जाकर सो गए। गुरुवार सुबह 6 बजे पति लरंगसाय अपनी पत्नी और बेटे को सोता हुआ छोड़कर खेत में काम करने के लिए चला गया। जब दोपहर में वो खाना खाने के लिए घर वापस लौटा, तो बेटा आंगन में रोता हुआ मिला।

              महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपा गया।

              महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपा गया।

              पति अंदर कमरे में गया, तो पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसने पत्नी को हिलाया-डुलाया, तो वो नहीं उठी। इसके बाद पति ने जैसे ही बिस्तर हटाया, तो उस पर करैत सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। पति ने पड़ोसियों को बुलाया और सांप को मार डाला। राहत की बात ये रही कि सांप ने बेटे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

              इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत सांप काटने से हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम

                              देशभर के राइडर्स का जगदलपुर में जमावड़ा, छत्तीसगढ़ पर्यटन...

                              Related Articles

                              Popular Categories