CG: महिला की लाश तालाब में मिली… नहाने के लिए गए गांववालों ने देखा शव, परिजनों ने बताया मानसिक रूप से कमजोर

            बालोद: जिले के ग्राम सोहतरा में बुधवार सुबह एक महिला की लाश तालाब में मिली। मृत महिला की पहचान गंगा बाई (40) के रूप में हुई है। उसकी शादी नहीं हुई थी और वो अपने माता-पिता के साथ रहती थी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि ग्राम सोहतरा के तालाब में महिला के शव मिलने की जानकारी पर वे मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। शव को तालाब से निकलवाया गया, जिसकी पहचान गंगा बाई के रूप में हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

            पूछताछ में परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। बुधवार को जब कुछ ग्रामीण तालाब में नहाने के लिए गए, तो उन्होंने उसकी लाश देखी और उन्हें सूचना दी। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा।


                          Hot this week

                          कोरबा: रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण

                          नई डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ाने और कालाबाजारी पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories