CG : हाइड्रो पावर प्लांट से गिरा मजदूर, मौत, निर्माण कार्य के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने की वजह से हुआ हादसा

              सूरजपुर: जिले के हाइड्रो पावर प्लांट में निर्माण कार्य के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण एक मजदूर नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा मामला झिलमिली थाना क्षेत्र के पासल का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              दरअसल, भैयाथान पासल के हाइड्रो पावर प्लांट में निर्माण कार्य चल रहा है। जहां बाहर के कई मजदूर काम कर रहे हैं। बुधवार को कुछ मजदूर मशीन में ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। तभी सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दुर्ग निवासी एक मजदूर नीचे गिर गया।

              जिसे भैयाथान अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यहां सैकड़ों मजबूर काम कर रहे हैं, लेकिन सेफ्टी के काम कराया जा रहा था। फिलहाल झिलमिली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

                              आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories