CG: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से योगिता हुई सुपोषित…

            • स्वस्थ बच्चे के जन्म के साथ देखभाल में भी मिली मदद

            रायपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कांकेर जिले के ग्राम पंचायत गढ़पिछवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के जरिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थी ग्राम-गढ़पिछवाड़ी निवासी श्रीमती योगिता ठाकुर ने बताया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर पंजीयन कराया। पंजीयन के बाद उन्हें गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र से नियमित रूप से रेडी टू इट, कोदो, रागी और अंडा जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार मिलता रहा। योगिता और उनके बच्चे के लिए आंगनबाड़ी से प्राप्त पोषण आहार बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक साबित हुआ। इसके अलावा समय-समय पर उनका मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। इस प्रकार भरपूर पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य देखभाल के कारण उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत तीन किश्तों में पांच हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई। योगिता ने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने और बच्चे की सेहत और देखभाल में किया। इस योजना के तहत श्रीमती योगिता को मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ उनके बच्चे की देखभाल में भी बहुत मदद मिली। श्रीमती योगिता ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिले स्वास्थ्य लाभ के लिए केन्द्र शासन को धन्यवाद दिया।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories