CG: शिवनाथ नदी में डूबा युवक… दोस्तों के साथ नहाने गया था, पैर फिसलने से हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

              राजनांदगांव: जिले के धमनसरा गांव में शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान 20 साल का युवक डूब गया। फिलहाल उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोताखोरों और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। मामला सुरगी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, लखोली निवासी नागेश्वर ठाकुर (20 वर्ष) धमनसरा गांव में अपने दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी में नहाने के लिए गया था। सभी दोस्त नदी में उतर गए और नहाने लगे। इसी दौरान नागेश्वर का पैर फिसल गया और वो गहराई में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।

              पुलिस, गोताखोरों और NDRF की टीम स्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

              पुलिस, गोताखोरों और NDRF की टीम स्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

              पानी का बहाव तेज होने के कारण वो बह गया। दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस, गोताखोरों और NDRF की टीम सूचना मिलने पर पहुंची। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। सुरगी थाना प्रभारी हेमंत चंद्राकर ने बताया कि अभी तक युवक की बॉडी नहीं मिली है, उसे ढूंढने के प्रयास जारी हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना बनी संकटमोचक

                              श्रमिक परिवार को मिला आर्थिक संबलरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories