Chahttisgarh : अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग पर बने पुल के ऊपर दो ट्रकों की भिड़ंत; एक की मौत, तीन गंभीर घायल, नेशनल हाइवे पर लगा 14 घंटे का जाम

              सरगुजा: नेशनल हाइवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग पर बेलकोटा पुल के उपर ओव्हटेक करने के दौरान दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पिछले 12 घंटे से अधिक समय से एनएच 43 में जाम लग गया। दोनों ओर करीब 8 से 10 किलोमीटर तक भारी वाहनों की लाइन लग गईं। 14 घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है।

              जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9.30 बजे कोयला लोड ट्रक क्रमांक राजस्थान 02 जीबी 7167 अंबिकापुर तरफ से कोयला लोड कर रायगढ़ की ओर जा रही थी। बेलकोटा पुल पर उक्त ट्रक की सीतापुर तरफ से नीलगिरी लकड़ी लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5403 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना बतौली थानाक्षेत्र एवं रघुनाथपुर पुलिस चौकीक्षेत्र की सीमा पर हुई।

              हादसे में फंसे ट्रक चालक की हो गई मौत

              हादसे में फंसे ट्रक चालक की हो गई मौत

              एक चालक की मौत, तीन गंभीर
              हादसे के बाद लकड़ी लोड ट्रक का ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंस गया। उसे कटर से काटकर वाहनों को अलग कर बाहर निकाल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। उक्त ट्रक का खलासी घायल हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर, खलासी घायल हो गए। दोनों को रघुनाथपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

              घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

              घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

              14 घंटे बाद खुला एनएच में लगा जाम
              हादसे के बाद एनएच 43 में जाम लग गया। रघुनापुर चौकी एवं बतौली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। धीरे-धीरे भारी वाहनों की लाइन लगती गई। 12 घंटे तक जाम के कारण अंबिकापुर की ओर रघुनाथपुर तक एवं सीतापुर की ओर बतौली तक भारी वाहनों की लाइन लग गई है एवं सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। 11.30 बजे फंसे वाहन को हटाकर आवागमन शुरू कराया गया है।

              ट्रकों को हटाकर खोला गया मार्ग

              ट्रकों को हटाकर खोला गया मार्ग

              बायपास से चल रही हैं यात्री वाहनें
              करीब 8 से 10 किलोमीटर तक भारी वाहनों के जाम के कारण यात्री वाहनों एवं चारपहिया वाहनों को रघुनाथपुर से तुरियाबीरा, बरगीडीह होते हुए बतौली के रास्ते परिवर्तित कर दिया गया है। इसके कारण वाहनों को करीब 25 किलोमीटर कर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। पुलिस टीमें जाम को क्लीयर कराने में जुटी हैं। यातायात दोपहर बाद सामान्य हो सकेगा।


                              Hot this week

                              रायगढ़ : अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमिपूजन संपन्न

                              ग्रामीण विकास को मिली नई गति, हजारों परिवारों को...

                              रायपुर : कृष्णपुर जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 2.73 करोड़ रुपए स्वीकृत

                              योजना से 151 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधारायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories