Wednesday, February 11, 2026

            चैंपियंस ट्रॉफी 2025: मेजबान पाकिस्तान एक भी मैच जीते बिना बाहर, टीम के खराब प्रदर्शन से पाकिस्तान में मचा बवाल, PM शहबाज संसद में मुद्दा उठाएंगे

            रावलपिंडी: मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से एक भी मैच जीते बिना बाहर हो गया है। टीम के खराब प्रदर्शन से पाकिस्तान में बवाल मचा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस मामले की कैबिनेट और संसद में चर्चा करेंगे।

            PM के राजनीतिक और सार्वजनिक मामलों के सलाहकार राना सनाउल्लाह ने जियो TV के कार्यक्रम जियो पाकिस्तान में यह जानकारी दी। चैनल ने दावा किया है कि यह मामला संसद में उठाया जाएगा।

            गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ टीम का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी में बारिश के कारण रद्द हो गया है। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में भारत ने हराया था।

            पाकिस्तान को 29 साल बाद ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली। इससे पहले 1996 में भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

            PM एडवाइजर राणा सनाउल्लाह बोले-

            इस टूर्नामेंट के लिए हमने 12 से 14 अरब रुपए खर्च किए, लेकिन टीम हार गई। मुझे इस बात का बहुत अफसोस हुआ। दुनिया क्रिकेट खेलेगी और हम तमाशाई बन गए हैं। जितनी तवज्जो स्टेडियम को दी गई। उतनी ही टीम को देनी चाहिए थी। इससे पूरा पाकिस्तान मायूस है।

            उन्होंने कहा-

            पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक स्वतंत्र ऑर्गेनाइजेशन है। इसमें बेपनाह पैसा है, यहां पर अधिकारी पैसे के लिए टिके हुए हैं। लोग डेपुटेशन पर अपनी ड्यूटी लगवाते हैं, जिससे एक सिस्टम बन गया है। मेरा मानना है कि PCB को सरकार नियंत्रित करे।

            बारिश के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच का मुकाबला रद्द कर दिया गया।

            बारिश के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच का मुकाबला रद्द कर दिया गया।

            एक भी मैच नहीं जीत सका पाकिस्तान, सिर्फ एक अंक मिला

            पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में टीम के पास महज एक अंक है। बांग्लादेश को भी एक अंक मिला है।

            भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 4-4 अंक लेकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

            टीम लगातार तीसरे ICC टूर्नामेंट के लीग राउंड से बाहर

            पाकिस्तान की टीम लगातार तीसरे ICC टूर्नामेंट के लीग राउंड से बाहर हो गई है। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी टीम टॉप-4 में नहीं पहुंच सकी थी।

            टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकबी को फटकारा गया था। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कप्तान, कोच और PCB चीफ को हटाया गया था।

            पिछले 3 ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन

            • टी-20 वर्ल्ड कप : 4 में से 2 मैच जीत सकी टीम पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित टी-20 टूर्नामेंट के लीग राउंड से बाहर हो गई थी। टीम ने 4 में से 2 मैच ही जीत सकी। टीम सुपर-8 राउंड में भी जगह नहीं बना सकी थी। तब बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी को हटाया गया था।
            • वनडे वर्ल्ड कप में पहले राउंड से बाहर भारत की मेजबानी में आयोजित 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले राउंड से बाहर हो गई थी। टीम ने 9 में से 4 लीग मैच जीते थे, वहीं 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। इतना ही नहीं, क्रिकेट डायरेक्टर मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
            • टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल हारे पाकिस्तानी टीम 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हार गई थी। उसके बाद PCB चीफ रमीज राजा को इस्तीफा देना पड़ा था। तब नजम सेठी ने बोर्ड की कमान संभाली थी।

            पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच बारिश के कारण रद्द, दोनों टीमें बाहर हो चुकीं

            ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट में बिना जीत के बाहर हो गई। गुरुवार को रावलपिंडी में रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में मैच रेफरी ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories