Tuesday, February 17, 2026

              छत्तीसगढ़ : 16 साल की नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में अपने रिश्तेदार के घर गई थी; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने 376 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया था।

              दरअसल, पूरा मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का है। मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 16 साल की नाबालिग अपने रिश्तेदार के घर मध्यप्रदेश के बिजुरी के बलबहरा गांव गई थी। उसी दौरान आरोपी विजय पाल नाबालिग का मोबाइल नंबर लेकर बहला-फुसला लिया। उसके बाद बच्ची के साथ वहां पर दुष्कर्म किया। आरोपी मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव का रहने वाला है।

              नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

              इसके बाद फिर मरवाही आकर नाबालिग को शादी की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। नाबालिग जब आरोपी विजय को शादी के लिए कहती तो आरोपी विजय पाल शादी से इंकार कर दिया और नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और अपने परिजनों के साथ मरवाही थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया था।

              आरोपी मध्यप्रदेश के बिजुरी गिरफ्तार

              मरवाही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विजय पाल बिजुरी थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव स्थित अपने घर पहुंचा हुआ, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। मरवाही पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories