Wednesday, February 18, 2026

              छत्तीसगढ़ : 2 बाइक की टक्कर, एक बुजुर्ग की मौत, पटवारी दफ्तर से लौटते वक्त हादसे का शिकार; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

              जांजगीर-चांपा: जिले के देवरी मोड़ के पास 2 बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़त हुई है। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को गंभीर चोट आई है। पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी अनुसार, एक बाइक पर सवार शिव कुमार साहू (55), मनोज अग्रवाल (43) निवासी कोरबा सवार थे, जोकि जमीन संबंधित काम को लेकर शिवरीनारायण पटवारी दफ्तर गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस कोरबा जाने के लिए निकले हुए थे।

              शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

              शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

              देवरी मोड़ के पास दोनों बाइक की टक्कर

              वहीं दूसरी बाइक पर करण मांझी (20) और 2 अन्य साथी सवार थे। दोनों बाइकों की देवरी मोड़ के पास टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर डायल 112 में तैनात अभिषेक जायसवाल और चालक जमुना दास महंत घटना स्थल पहुंचे थे।

              छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के देवरी मोड़ के पास 2 बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़त हुई है।

              छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के देवरी मोड़ के पास 2 बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़त हुई है।

              पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव

              सड़क हादसे में शिव कुमार साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मनोज अग्रवाल, करण मांझी और उसके 2 अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद में भर्ती कराया गया। वहीं बुजुर्ग शिव कुमार साहू के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

              पुलिस कर रही मामले की जांच

              शिवरीनारायण पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


                              Hot this week

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              रायपुर : ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास...

                              Related Articles

                              Popular Categories