छत्तीसगढ़ : 2 भाइयों को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में विवाद, गांव में तनाव का माहौल; एक गिरफ्तार

              बस्तर: जिले में जमीन विवाद के चलते 2 परिवार में खूनी संघर्ष हुआ है। एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार के 2 सगे भाइयों को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इरिकपाल का है।

              जानकारी के अनुसार इरिकपाल गांव के रहने वाले युवक योगेश के परिवार का गांव के ही दूसरे परिवार के साथ पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच आए दिन मारपीट लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार 11 जून को भी दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया।

              परिवार पर किया हमला

              दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि घर वालों पर हमला कर दिया गया। योगेश और उसके भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अब इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। इस मामले की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची।

              एक आरोपी गिरफ्तार

              वारदात के बाद गांव में और बवाल न हो, इसलिए जवानों को तैनात कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच बवाल हुआ है। दो लोगों की हत्या हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 से 6 लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा। मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories