Chhattisgarh : PMO अफसर के घर 300 डॉलर की चोरी, सोने के जेवरात और कैश भी किया पार; दुर्ग से जगदलपुर गए थे अधिकारी

          दुर्ग: जिले में प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ एक अफसर के घर से सोने के जेवरात, नकदी और करीब 300 यूएस डॉलर की चोरी हुई है। वो किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है।

          चौकी प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि, मॉडर्न टाउन शिवाजी चौक निवासी रजत द्विवेदी (58 वर्ष) भिलाई (एनटीआरओ) के डायरेक्टर 19 फरवरी को ऑफिशियल टूर पर जगदलपुर गए थे। 24 फरवरी की सुबह करीब 7.15 बजे उनकी पत्नी मोनिका घर में ताला लगाकर बहन के पास कर्नाटक चली गई।

          पड़ोसी ने दी थी चोरी की सूचना

          25 फरवरी की सुबह 11.30 बजे पड़ोस में रहने वाले नरेश ने कॉल कर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर नरेश को घर अंदर जाकर देखने कहा गया। उसने बताया कि बांउड्रीवाल के गेट का ताला, दो मेन दरवाजे की कुंडी और 4 अलमारी टूटा हुआ है। उसका सामान बिखरा पड़ा है।

          सोने के जेवरात और 300 डॉलर पार

          बताया जा रहा है कि, अलमारी में रखे 2 नग सोने की चेन करीब 3.5 वजनी, एक नग सोने का कंगन करीब 1 तोला, एक नग सोने के कान का टाप्स करीब 5 ग्राम, 10 हजार नकद और 300 यूएस डालर गायब है। जिसकी कुल कीमत साढ़े 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।


                      Hot this week

                      रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

                      राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नअधिकारियों...

                      कोरबा: ’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

                      महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक...

                      कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में BALCO के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

                      पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार...

                      Related Articles

                      Popular Categories