Sunday, February 22, 2026

              Chhattisgarh : 72 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, नशे में धुत युवक ने घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म; जान से मारने की दी धमकी

              सधवानी गांव का आरोपी हरजीत सिंह।

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा में 72 साल की बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी दिलीप मार्को (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

              पेंड्रा थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि भाड़ी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक दिलीप मार्को उसके घर में घुस आया और गालीगलौज करते हुए रेप किया। उसने किसी से भी ये बात बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

              आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

              रेप के बाद बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर हो गई। फिर भी वो जैसे-तैसे पेंड्रा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

              भाड़ी गांव का आरोपी, जिसने बुजुर्ग महिला से रेप किया।

              भाड़ी गांव का आरोपी, जिसने बुजुर्ग महिला से रेप किया।

              गौरेला में युवती से रेप

              वहीं दूसरी घटना गौरेला के सधवानी गांव की है, जहां एक युवती ने हरजीत सिंह नाम के शख्स के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और साल 2022 से लगातार यौन शोषण कर रहा था।

              जब भी युवती शादी की बात करती, वो इसे टाल जाता था। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी हरजीत सिंह के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories