Sunday, February 8, 2026

            Chhattisgarh : 6 साल की बच्ची को करैत सांप ने डसा, दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, ​​​​​​मासूम की मौत होने पर सांप को भी मार डाला

            सरगुजा: जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में परिजनों के साथ जमीन पर सो रही 6 साल की बच्ची को करैत सांप ने डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता उठे, तो बच्ची के गले में करैत लिपटा हुआ था। परिजन बच्ची के साथ सांप को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जब जान नहीं बची, तो परिजनों ने सांप को भी मार डाला।

            जानकारी के मुताबिक, ग्राम शोयदा निवासी रामसिंह रजक का परिवार बीती रात घर की परछी में चटाई बिछाकर सोया थे। रात करीब 12 बजे 6 वर्षीय आनंदी रजक चीखने लगी। रामसिंह ने उठकर देखा तो करैत सांप आनंदी के गले में लिपटा हुआ था। उन्होंने किसी तरह सांप को बच्ची के गले से निकाला उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

            सांप के काटने से बच्ची की मौत।

            सांप के काटने से बच्ची की मौत।

            अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

            आनंदी को जब लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्ची के साथ सांप को लेकर भी अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने सांप को भी मार डाला।

            घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान सांप को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

            करैत सांप।

            करैत सांप।

            कोबरा से पांच गुना जहरीला है करैत

            सरगुजा संभाग में सर्पदंश से अधिकांश मौतें करैत सांप के कारण होती हैं। एक्सपर्ट की माने तो यह सांप इतना जहरीला होता है कि इसके काटने पर मात्र कुछ ही घंटों में व्यक्ति की मौत हो जाती है।

            कॉमन करैत एक ऐसी प्रजाति है, जो कोबरा से पांच गुना ज्यादा जहरीली होती है। इसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। करैती के काटने की घटनाओं के शिकार वे लोग अधिक होते हैं जो जमीन पर सोते हैं। करैत रात को ही विचरण करता है।


                          Hot this week

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          रायपुर : शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

                          व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधाररायपुर (BCC...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories