छत्तीसगढ़ : नानी के घर खेल रही बच्ची से छेड़छाड़, युवक यहां-वहां जबरन छूने लगा, रोने पर मौके से भागा आरोपी

              आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

              कोंडागांव: जिले में घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग बच्ची से युवक ने छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि युवक ने पीछे से नाबालिग को पकड़कर उसके शरीर के अंगों को यहां-वहां से छूने लगा। बच्ची डर गई और रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले। परिजनों को देख आरोपी भाग गया था।

              वहीं मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

              मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

              मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

              नानी के घर के बाहर छेड़छाड़ की वारदात

              जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दीपक कुलदीप (34) है। ये केशकाल का रहने वाला है। केशकाल इलाके के ही एक घर में नाबालिग अपनी नानी के घर आई हुई थी। नानी के घर के बाहर रोज की तरह खेल रही थी।

              अकेले देखकर उसने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया

              इसी बीच दीपक अचानक से वहां पहुंच गया। बच्ची को अकेले देखकर उसने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। उसे पीछे से पकड़ने के बाद शरीर के अंगों को जबरदस्ती छूने लगा। युवक की इस करतूत से बच्ची काफी डर गई। लोगों की भीड़ बढ़ती देख युवक मौके से भाग निकला। बच्ची काफी डरी हुई थी।

              परिजनों ने मामले की शिकायत केशकाल पुलिस से की। वहीं FIR दर्ज होने के कुछ ही देर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अफसरों ने बताया कि अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

                              छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना...

                              रायपुर : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ

                              चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजनरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories