Wednesday, February 11, 2026

            छत्तीसगढ़ : शहर के बीचों-बीच स्थित पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

            बिलासपुर। शहर के बीच में स्थित एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई है. गोदाम में आग लगते ही पटाखों की आवाज आने लगी, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. बता दें कि जिस पटाखा गोदाम में भीषण आग लगी, उसके बगल में एक्सिस बैंक भी स्थित है.

            जानकारी के अनुसार, दयालबंद क्षेत्र के जगमल चौक के पास स्थित पटाखा गोदाम में आग लगी है. आग इतनी भीषण है कि गोदाम से लपटें बाहर निकल रही हैं. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जांच में जुटी हुई है. हालांकि, आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चल सका है.


                          Hot this week

                          रायपुर : मछली पालन और खेतों की सिंचाई का आधार बनेगी आजीविका डबरी

                          विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के दिव्यांग श्री अंधरू...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          Related Articles

                          Popular Categories