छत्तीसगढ़ : भिलाई के ट्रांजिट कैंप में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, अपनी सर्विस राइफल से किया शूट, आनन-फानन में अस्‍पताल में किया गया भर्ती; हालत गंभीर

          भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। यहां ट्रांजिट कैंप में तैनात एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान को आनन-फानन में अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद कैंप में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जवान हरियाणा का निवासी है और वह 28वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

          दरअसल, यह घटना भिलाई के ट्रांजिट कैंप की है। जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद जवानों और अधिकारियों ने जवान को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

          घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच के बाद ही जवान की आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता चल पाएगा।



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

                    नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका,परिवार...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    रायपुर : रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

                    पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डनरायपुर (BCC...

                    Related Articles

                    Popular Categories