Chhattisgarh : महुआ बीन रही महिला को हाथियों ने उठाकर फेंका, एक पैर टूटा, सूरजपुर ​​​​​​​से अंबिकापुर पहुंचे 2 दंतैल हाथी, विभाग ने कराई मुनादी

        अंबिकापुर: जिले में शनिवार की सुबह दंतैल हाथियों ने महुआ बीन रही महिला भिखनी बाई राजवाड़े (64) को उठाकर फेंक दिया। जिससे उसका पैर टूट गया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं वन विभाग हाथियों की निगरानी कर रहा है।

        दरअसल, 2 दंतैल हाथी सूरजपुर वन परिक्षेत्र के कल्याणपुर के जंगलों से निकलकर अंबिकापुर के खलिबा पहुंच गए हैं। खलिबा, कुल्हाड़ी सहित आसपास के गांवों में वन विभाग ने मुनादी करा दी है। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।

        हाथी के हमले से घायल महिला।

        हाथी के हमले से घायल महिला।

        अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज

        हाथी के हमले के बाद बाकी लोग वहां से भाग गए। सूचना पर अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के साथ वन अमला गांव पहुंचा।​​​​​​​ घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

        आक्रामक हैं दोनों दंतैल

        बताया जा रहा है कि दोनों दंतैल हाथी काफी आक्रामक है। इस कारण वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। इन्हीं हाथियों ने एक महीने पहले प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में बुजुर्ग दंपती को मौत के घाट उतार दिया था। एक हाथी जशपुर और दूसरा वाड्रफनगर में विचरण कर रहे दल का सदस्य है। रेंजर निखिल पैकरा ने कहा कि हाथियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories