छत्तीसगढ़ : युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, धमकी से डर कर उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी, सुसाइड नोट में मोहल्ले के ही युवकों के नाम; जांच में जुटी पुलिस

          रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को बरबंदा रेलवे फाटक के पास संतोष का शव मिला, जिसमें सिर धड़ से अलग था। घटना स्थल से बरामद सुसाइड नोट में युवक ने जगन लहरे, विकास लहरे, और अर्जुन लहरे के नामों का जिक्र किया है, जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

          जानकारी के अनुसार दोंदेकला निवासी 40 वर्षीय मृतक संतोष पटेल के बेटे समीर पटेल ने 14 अगस्त को मोहल्ले के ही रहने वाले जगन और अर्जुन के खिलाफ थाने में मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई थी। मृतक के बेटे ने बताया कि मोहल्ले में कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान बीचबचाव में करने आए उसके दोस्त और पिता संतोष पटेल को चोट आई थी।

          विधानसभा थाने में रिपोर्ट लिखाने के बाद 17 अगस्त को जगन लहरे, विकास लहरे और अर्जुन लहरे ने मृतक के बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद समीर पटेल ने फिर से 17 अगस्त को जगन, विकास और अर्जुन लहरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।



                    Hot this week

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

                    बीजापुर जिले को मिलेगी बड़ी सौगातरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    Related Articles

                    Popular Categories